वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 : डायरियों के रहस्य का खुलासा ( Hidden Secrets of Daily Diaries- Dark Truth )

आखिरी सच एपिसोड 5

वेबसीरीज आखिरी सच का पांचवां एपिसोड 15 सितम्बर को रिलीज किया गया है। आखिरी सच एपिसोड 5 में डायरियों का रहस्य उजागर होता है।ये डायरियां किसने और क्यों लिखीं थी। इन डायरियों के अंदर क्या लिखा हुआ था। क्या इन डायरियों से केस का राज खुल जाएगा या फिर एक और रहस्य में जांच टीम फंस जायेगी। इन सारे सवालों का जवाब इस लेख में हम जानने का प्रयास करेंगे।

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 की समीक्षा

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 में पात्रों के मनोवैज्ञानिक पक्ष को उजागर किया गया है। अभिषेक बनर्जी की नेचुरल एक्टिंग लाजवाब है। जांच अधिकारी अन्या (तमन्ना भाटिया) के व्यक्तिगत जीवन की परेशानियों के मामले में लेखक और निर्देशक ने कुछ हद तक सिचुएशन को सँभालने की कोशिश की है। लेकिन ये अभी भी एक कमजोर पक्ष है जहाँ पर समझ नहीं अत कि ये लोग दिखाना क्या चाहते हैं। जैसे जैसे एपिसोड बढ़ते जा रहे हैं , दर्शकों का रोमांच कम होता जा रहा है। वेब सीरीज में काफी मसालों की कमी नजर आई है।

आखिरी सच एपिसोड 5

आखिरी सच एपिसोड 5 में दिखाया गया है कि सस्पेंस और थ्रिल अब कहानी में बचा नहीं है। रोमांस की इसमें कोई जगह नहीं है , लेकिन अगर निर्देशक चाहता तो कुछ सीन घुसाए जा सकते थे। ठीक उसी प्रकार , जिस तरह से अन्या की जिंदगी को बेमतलब दिखाया गया है। फाइट और मारधाड़ का भी एक भी सीन नहीं है , खासकर जहाँ पर जरुरत थी वहां भी इसकी गैर मौजूदगी है। धीरे धीरे ये वेबसीरीज ओवर आल फ्लॉप का ठप्पा लगवाने की तरफ ही बढ़ रही है।

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 की कहानी

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 की कहानी पूरी तरह से फ्लेशबैक में चलती है। जांच अधिकारी रजावत परिवार के घर में मिली डायरियों की जांच करती है। इस दौरान कुछ आश्चर्यजनक रहस्य सामने आते हैं। ये तो साफ़ पता चलता है कि ये डायरियां जवाहर के मरने के बाद लिखी गयीं रही। कुछ जगह भुवन ने लिखा था और कुछ पन्नों पर भुवन के कहे अनुसार घर के अन्य सदस्यों ने लिखा था।लेकिन इनके साथ समस्या यह है कि इन डायरियों में तारीख नहीं लिखी गयी है।इसलिए कड़ियों को जोड़ने में जांच अधिकारियों को पसीने आ जाते हैं।

आखिरी सच एपिसोड 5

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 को देखने के लिए इधर क्लिक करें।

अंशिका लड़कों को रिजेक्ट करती है

परिवार वाले अंशिका की शादी कराना चाहते है. लेकिन वो लड़कों से मिलने के बाद उनको रिजेक्ट कर देती है। जब अंशिका दसवें लड़के से मिलने के बाद परिवार में बताती है कि लड़का उसको अच्छा नहीं लगा। अंशिका के अनुसार अमन उसकी लाइफ को कंट्रोल करना चाहता है लेकिन अंशिका को यह पसंद नहीं है।अंशिका की मां उसे समझाती है कि मांगलिक होने की वजह से पहले ही उसे कोई लड़का नहीं मिल रहा है।

अंशिका की उम्र 33 साल की हो चुकी है।इस बात पर भुवन , अंशिका का समर्थन करता है और कहता है कि अगर अंशिका को लड़का पसंद नहीं है तो उसे फ़ोर्स करने की कोई जरुरत नहीं है।यहाँ पर सोचने वाली बात यह है कि भुवन की बात को लोग बिना स्वीकार करते हैं। कोई भी उसके डिसीजन पर सवाल नहीं उठाता है।

परिवार में कुछ लोग हैं जिनको भुवन का व्यवहार पसंद नहीं

आखिरी सच एपिसोड 5 में दिखाया गया है कि भुवन की भाभी को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि भुवन का कद उसके पति आदेश से बड़ा हो जाये। वो आदेश को बताती है कि आदेश घर में सबसे बड़ा है न की भुवन। फिर सब लोग भुवन की बातों पर आँख बंद करके विश्वास करते हैं, जबकि घर की सारी गृहस्थी चलाने का जिम्मा क्या सिर्फ आदेश की ही जिम्मेदारी है। वह बारे में आदेश को भुवन से बात करने को कहती है।

दूसरी तरफ भुवन की माँ भी समय समय पर भुवन को टोकती रहती है। उसका मानना है कि भुवन जवाहर की आवाज में बात करता है इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि ये जवाहर है। उसके अनुसार जवाहर पूजा पाठ और कर्मकांड में इतना अन्धविश्वास कभी नहीं करते थे। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की भुवन के लिए मौन सहमति की वजह से वो ज्यादा नहीं बोलती थी।

अमन सभी सदस्यों से अपनी बात कैसे मनवाता है ?

भुवन के पिता जवाहर काफी समझदार और सुलझी हुयी सोच के इंसान थे। वो इतने बड़े परिवार के हर सदस्य को पूरा समय और सम्मान देते थे। बड़ी से बड़ी और मुश्किल समस्याओं को वह बड़ी आसानी से अपनी त्वरित बुद्धि के द्वारा मिनिटों सुलझा देते थे। इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य भी जवाहर का अत्यधिक सम्मान करते थे और उनकी हर बात मानते थे।

आखिरी सच एपिसोड 5

आखिरी सच एपिसोड 5 में दिखाया गया है कि जब भुवन अपने पिता जवाहर की आवाज में बात करता था तो परिवार के सभी सदस्यों के मन में वही सम्मान की भावना भुवन के प्रति भी बन जाती थी। जवाहर की आवाज में भुवन सबको यह चेतावनी भी देता रहता था कि अगर किसी ने उस पर अविश्वास किया तो बात बिगड़ सकती है। परिवार की जो समस्याएं सुलझ गई हैं वो फिर से पैदा हो सकती हैं।

परिवार की आर्थिक समस्या

अपनी पत्नी के बार बार कहने पर आदेश भुवन के पार जाता है आर्थिक स्थिति के बारे में भुवन से बात करता है। आदेश बताता है कि वर्तमान सहारे परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। इस समस्या के निदान के लिए हमें एक और नया बिजनेस शुरु करना होगा। दोनों भाई मिलकर मिठाई की दूकान खोलने का विचार बनाते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी इस पर अपनी सहमति जताते हैं और मिठाई की नयी दूकान खोलने का प्लान फाइनल हो जाता है।

आखिरी सच एपिसोड 5

तीतरी गांव से शुरु होता है आखिरी रहस्य का खेल

आखिरी सच एपिसोड 5 में दिखाया गया है कि मिठाई की दुकान खोलने के लिए कुछ कागजों की जरुरत होती है। इन कागजों को ढूंढ़ने के लिए भुवन अपने गांव तीतरी में स्थित अपने पुराने पुश्तैनी घर जाता है। वहां पर कागजों के साथ साथ एक और रहस्यमय कागज़ भुवन के हाथ में लगता है। इस कागज़ को अत्यंत सावधानी के साथ छुपाकर और सहेजकर रखा गया था। इस कागज़ के ऊपर एक बरगद का वृक्ष बना हुआ है। लगता है कि कागज़ में किसी गुप्त साधना की विधि लिखी हुयी है। इस साधना का नाम है अक्षय साधना। कागज़ के अनुसार जो भी मनुष्य इस साधना को करते हैं उनकी जिंदगी की सारी समस्याएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।

भुवन इस कागज़ को अपने साथ रख लेता है और अब उसका एक ही उद्देश्य होता है किसी भी प्रकार से परिवार के सभी सदस्यों द्वारा अक्षय साधना सम्पन्न करवाना।

भ्रष्टाचारी पुलिस वाले और मीडिया लीक

आखिरी सच एपिसोड 5 में दिखाया गया है कि समस्याएं अन्या की टीम भी हैं । अन्या का जूनियर सुबोध,जो जांच टीम का हिस्सा है, को उसके सहयोगियों द्वारा रजिस्टरों से कुछ जानकारी मीडिया में लीक करने के लिए मजबूर किया जाता है। उनका यह भी कहना है कि काम के सिलसिले में सुबोध उनके वरिष्ठ हो सकते हैं, लेकिन पेशे के बाहर वह हमेशा उनके कनिष्ठ बने रहेंगे।

इस बातचीत से जातिवाद की बू आती है और इन पुलिस अधिकारियों को कानून का रखवाला माना जाता है। इसके बजाय, वे गैरकानूनी बातचीत में शामिल हो जाते हैं, जिससे उन्हें अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है। सुबोध उनकी बदमाशी के कारण रजिस्टर चुराने की कोशिश करता है, लेकिन वह आदमी तुरंत अपराध बोध से आन्या के सामने कबूल कर लेता है।

आखिरी सच एपिसोड 5

शुक्र है कि सुबोध ने मीडिया में कोई जानकारी लीक नहीं की और काम के दौरान अपने सहकर्मियों द्वारा धमकाए जाने से होने वाली परेशानी को साझा किया। आन्या ने तुरंत जांच की कि इन पुलिस कांस्टेबलों, निर्मल और शंभू ने पहले प्रेस को जानकारी लीक की थी, और वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का इरादा रखती थी। आन्या अपने काम को गंभीरता से लेती है और वह किसी भी कीमत पर अक्षमता बर्दाश्त नहीं करेगी। वह इस तथ्य से भी वाकिफ है कि महिला होने के कारण कांस्टेबलों को उससे आदेश लेने में परेशानी होती है।

आखिरी सच एपिसोड 5 इस बात पर प्रकाश डालता है कि समाज उन लोगों के लिए कितना स्त्री-द्वेषी है जो सदियों पुराने मानदंडों से परे नहीं देखते हैं। ये पुरुष किसी महिला को सत्ता की कुर्सी पर देखने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के आदी नहीं हैं।

क्या भुवन मानसिक रोगी है ?

एक बार भुवन का पुराना दोस्त कई सालों बाद भुवन से मिलता है। भुवन द्वारा उसकी स्थिति के बारे में सारी बातें सुनने के बाद वह भुवन को विश्वास दिलाता है कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि मानसिक बीमारी है। अपने दोस्त के कहने पर भुवन मनोचिकित्सक से मिलता है। डॉक्टर भुवन को बताते हैं कि उसे ‘डिमेन्शिआ’ नामक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज उन बातों और घटनाओं की कल्पना करने लगता है जिनका कोई अस्तित्व नहीं होता है।

आखिरी सच एपिसोड 5

भुवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयाँ लेने लगता है। फिर एक दिन उसे आभास होता है कि दवाई लेने की वजह से उसके पिता अब उससे दूर जाने लगे हैं। इससे डरकर भुवन दवाइयां लेने बंद कर देता है। रजावत परिवार के सभी सदस्य एजुकेटेड हैं लेकिन फिर भी किसी को भी भुवन का व्यवहार अजीब नहीं लगता है , यह बात संदेहास्पद है।

अब आगे क्या होगा ?

आखिरी सच एपिसोड 5 के बाद आने वाले एपिसोड में कुछ और रहस्यों का खुलासा होने वाला है ;

अक्षय साधना क्या है ?
क्या अक्षय साधना में सामूहिक आत्महत्या के बारे में बताया गया है ?
अक्षय साधना के बारे में कागज रजावत परिवार के घर में क्यों और किसने रखा हुआ था?
अन्या के बचपन और सहेली से जुड़ा हुआ दुःस्वप्न क्या है ?

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 कब रिलीज किया गया है?

आखिरी सच एपिसोड 5 को15 सितम्बर 2023 को रिलीज किया गया है।

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 को हम कहाँ देख सकते हैं?

डिज्नी हॉटस्टार

वेबसीरीज आखिरी सच एपिसोड 5 की लम्बाई कितनी है ?

आखिरी सच एपिसोड 5 की लम्बाई 40 मिनिट है।

You May Also Like

About the Author: The Indian Life

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉपीराइट कंटेंट :अगर आपको ये कॉन्टेंट पसंद है और आप इसको कॉपी करके सेव करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना मेल आई डी लिखकर दें.आपको कंटेंट मेल कर दिया जायेगा।