राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 की घोषणा; जानिए कौन रहा सर्वश्रेष्ठ [69th National Film Awards-2023]

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 की घोषणा हो चुकी है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कई क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को सम्मानित करने के लिए भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

Table of Contents

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 पुरुस्कारों की सूची :

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress)

साल 2023 लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरूस्कार संयुक्त रूप से दो अभिनेत्रियों को दिया गया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” में उत्कृष्ट अभिनय के लिए और कृति सेनन को फिल्म “मिमी” में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार दिया गया है।

इसको भी पढ़िये : 2022 में बॉलीवुड की 10 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियाँ

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023
राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(Best Actor)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरूस्कार अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म “पुष्पा – द राइजिंग’ के लिए दिया गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (Best Supporting Actor- Male)

पंकज त्रिपाठी को फिल्म “मिमी” में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड मिला। पंकज त्रिपाठी हर किरदार को पूरी जीवंतता के साथ निभाते हैं। सर्वाधिक पहचान और तारीफ उनको वेब सीरीज मिर्जापुर में बाहुबली अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ़ कालीन भैया से प्राप्त हुयी है। हाल ही में पकंज त्रिपाठी के पिताजी का स्वर्गवास हुआ है। अवार्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज ने कहा कि अगर आज पिताजी जिन्दा होते तो ये खबर सुनकर बहुत खुश होते।

पंकज त्रिपाठी

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (Best Supporting Actor- Female)

फिल्म कश्मीर फाइल्स में महिला प्रोफेसर का किरदार निभाने वाली पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

Pallavi Joshi

बेस्ट एडिटर (Best Editor)

निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एडिटर का पुरुस्कार मिला है।

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (Best Music Director)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरुस्कार फिल्म पुष्पा के संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद को मिला। फिल्म पुष्पा का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था।

samantha

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 : एक्शन डायरेक्शन, कोरियोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स

एसएस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म RRR ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन, कोरियोग्राफी और विशेष प्रभावों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 : सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Movie)

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवार्ड अंतरिक्ष वैज्ञानिक नम्बी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म “रॉकेटरी” को मिला है।

सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म – बूम्बा राइड
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म – अनुर
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – कल्कोक्खो
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फ़िल्म – लास्ट फिल्म शो
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – 777 चार्ली
सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म – समानान्तर
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – एकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – होम

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 फीचर फिल्म श्रेणी विशेष उल्लेख (Special Mentions in Feature Films category)

कदलिसी विवासै – स्वर्गीय श्री नल्लाड्डी
जहिली – अरन्या गुप्ता और बैथन बिस्वास
होम – इन्द्रान्स
अनुरा – जहाँआरा बेगम

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 :गैर-फीचर फिल्म श्रेणी (Non-Feature Film category)

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के प्रमुख पुरस्कार हैं।

सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म : एक था गांव (गढ़वाली & हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: बकुल मटियानी फिल्म स्माइल प्लीज़ के लिए (हिंदी)
पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म – चाँद साँसें (हिन्दी)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर – बिट्टू रावत, फिल्म पाताल टी (भोटिया) के लिए
सर्वश्रेष्ठ खोजी फ़िल्म – लुकिंग फ़ॉर चालान (अंग्रेजी)
सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म – सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म – मिठू दी (अंग्रेजी), थ्री टू वन (मराठी और हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फ़िल्में – मुन्नम वलावु (मलयालम)

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 सभी पुरुस्कार एक नजर में

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: रॉकेट्री
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: निखिल महाजन, गोदावरी
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: आरआरआर
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन, पुष्पा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन, मिमी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी, मिमी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: भाविन रबारी, छैलो शो
सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल): शाही कबीर, नट्टू

सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपांतरित): संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया, गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत): देवी श्री प्रसाद, पुष्पा
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत): एमएम कीरावनी, आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक: काला भैरव, आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: श्रेया घोषाल, इराविन निज़ल
सर्वश्रेष्ठ गीत: चंद्रबोस, कोंडा पोलम का धम धम धम
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: होम
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: छैलो शो
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: कदैसी विवासयी
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: उप्पेना
सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म: समानान्तर

सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: कल्कोक्खो
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: अनुर
सर्वश्रेष्ठ मेइतिलोन फिल्म: इखोइगी यम
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म: प्रत्यक्षा
निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार: मेप्पडियन, विष्णु मोहन
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अनुनाद – द रेज़ोनेंस
पर्यावरण संरक्षण/संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आवासव्यूहम
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: गांधी एंड कंपनी
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट): अरुण असोक और सोनू केपी, चविट्टू
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर): अनीश बसु, झिल्ली
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट): सिनॉय जोसेफ, सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षित, आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: अविक मुखोपाध्याय, सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर: वीरा कपूर, सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव: श्रीनिवास मोहन, आरआरआर

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन: दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता, सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ संपादन: संजय लीला भंसाली, गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ मेकअप: प्रीतिशील सिंह, गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी: किंग सोलोमन, आरआरआर
विशेष जूरी पुरस्कार: शेरशाह, विष्णुवर्धन
विशेष उल्लेख: 1. स्वर्गीय श्री नल्लंदी, कदैसी विवासयी 2. अरन्या गुप्ता और बिथन बिस्वास, झिल्ली 3. इंद्रांस, होम 4. जहांआरा बेगम, अनुर
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: एक था गांव
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गैर-फीचर फिल्म): बकुल मटियानी, स्माइल प्लीज़
किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली गैर-फीचर फिल्म: पांचिका, अंकित कोठारी
बेस एंथ्रोपोलॉजिकल फिल्म: फायर ऑन एज
सर्वश्रेष्ठ जीवनी फिल्म: 1. रुखु मतिर दुखु माझी, 2. बियॉन्ड ब्लास्ट
सर्वश्रेष्ठ कला फ़िल्में: टी.एन. कृष्णन बो स्ट्रिंग्स टू डिवाइन
सर्वश्रेष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फ़िल्में: एथोस ऑफ़ डार्कनेस

सर्वश्रेष्ठ प्रमोशनल फिल्म: लुप्तप्राय विरासत ‘वर्ली आर्ट’
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म (गैर-फीचर फिल्म): मुन्नम वलावु
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर-फीचर फिल्म): 1. मिट्ठू दी, 2. थ्री टू वन
सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म: लुकिंग फॉर चालान
सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण फिल्म: आयुष्मान
सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म: सिरपिगलिन सिरपंगल
सर्वश्रेष्ठ लघु फिक्शन फिल्म: दाल भात
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: कंदित्तुंडु
पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: चांद सांसे
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (गैर-फीचर फिल्म): बिट्टू रावत, पाताल

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट) (गैर-फीचर फिल्म): उन्नी कृष्णन, एक था गांव
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन साउंड रिकॉर्डिस्ट (लोकेशन/सिंक साउंड) (गैर-फीचर फिल्म): सुरुचि शर्मा, मीन राग
सर्वश्रेष्ठ संपादन (गैर-फीचर फिल्म): अभ्रो बनर्जी, इफ मेमोरी सर्व्स मी राइट
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गैर-फीचर फिल्म): ईशान दिवेचा, सक्सेलेंट
सर्वश्रेष्ठ नैरेशन/वॉयस ओवर (गैर-फीचर फिल्म): कुलदा कुमार भट्टाचार्जी, हाथीबंधु
विशेष उल्लेख (गैर-फीचर फिल्म): 1. अनिरुद्ध जटकर, बाले बंगारा, 2. श्रीकांत देवा, करुवराई, 3. स्वेता कुमार दास, द हीलिंग टच, 4. राम कमल मुखर्जी, एक दुआ
विशेष जूरी पुरस्कार (गैर-फीचर फिल्म): रेखा
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा संगीत: राजीव विजयकर द्वारा द इनक्रेडिबली मेलोडियस जर्नी
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक: पुरूषोत्तम चार्युलु
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक (विशेष उल्लेख): सुब्रमण्य बंडूर

FAQ

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 की घोषणा किसने की है?

फ़िल्म समारोह निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार

You May Also Like

About the Author: The Indian Life

कॉपीराइट कंटेंट :अगर आपको ये कॉन्टेंट पसंद है और आप इसको कॉपी करके सेव करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना मेल आई डी लिखकर दें.आपको कंटेंट मेल कर दिया जायेगा।