TruthGPT क्या है? सच को समर्पित TruthGPT के बारे में, 5 स्टेप्स में पूरी जानकारी प्राप्त करें

TruthGPT

AI आधारित चैटबॉट की होड़ में अब जाने माने उद्योगपति एलन मस्क की भी एंट्री होने जा रही है। TruthGPT एलन मस्क का AI आधारित चैटबॉट होगा। इसकी घोषणा स्वयं एलन मस्क ने एक समाचार चैनल को दिए गए interview में की है।

theindianlife 2 1
Image by Iván Jesus Rojas from Pixabay

TruthGPT क्या है?

मस्क ने बताया कि truth GPT सच्चाई पर आधारित चैटबॉट होगा। उन्होंने बताया कि chatGPT लोंगों के सामने झूटी जानकारियां दे रहा है। chatGPT माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का चैटबॉट है। उन्होंने गूगल के चैटबॉट बार्ड की भी आलोचना की और गूगल के को-फाउंडर लेरी पेज पर AI की सुरक्षा को गंभीरता से ना लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि TruthGPT सिर्फ सच्ची और तथ्यात्मक जानकारियां ही यूजर के सामने प्रस्तुत करेगा। Truth GPT माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के चैटबॉट को चुनौती देगा।

ChatGPT और बार्ड के बारे में और जानकारी के लिए इसे पढ़ें : गूगल एआई बार्ड vs चैट जीपीटी 

TruthGPT कब लांच होगा ?

एलन मस्क साल 2015 से ही ओपन एआई से जुड़े हुए हैं। साल 2018 में इन्होने ओपन ए आई से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इसका मुख्य कारण टेस्ला और स्पेसएक्स मिशन को प्राथमिकता देना था। इसका एक अन्य कारण टेस्ला और ओपन एआई के हितों में टकराव भी था।

Truth GPT के लांच की अभी औपचारिक डेट तय नहीं हुयी है। एलन मस्क कुछ ऐसे डेवेलपर्स तैयार कर रहे हैं, जिनकी मदद से वो ओपन एआई की प्रतिद्वंदी कंपनी शुरू कर सकें।

TruthGPT

हाल ही में एलन मस्क ने एक कम्पनी का रजिस्ट्रेशन किया है। मस्क की इस नयी कंपनी का नाम X.AI Corp है। इस कम्पनी में एलन मस्क इसके डायरेक्टर और Jared Birchall सचिव हैं। इस कंपनी की स्थापना ऐसे समय पर की गयी है जब , ओपन एआई के विशेषज्ञ 6 महीने के विराम की घोषणा कर चुके हैं। इन ६ महीनो में ओपन एआई के लेटेस्ट वर्जन chatGPT-4 के प्रभावों की समीक्षा करेंगे।

एलन ने चेताया : AI से सभ्यता के विनाश का खतरा

एलन मस्क ने एआई के संभावित खतरों के बारे में बात करते हुए बताया कि एआई के पास सभ्यता के सम्पूर्ण विनाश की क्षमता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया क़ि किस तरह से एक उच्च तकनीक से निर्मित एआई टूल बड़ी आसानी से लोगों की राय को प्रभावित कर सकता है और उसको गलत दिशा में मोड़ सकता है।

TruthGPT

TruthGPT में क्या अलग होगा?

truthGPT किसी भी सवाल का जवाब यूजर को देने से पहले उसके तथ्यों की जांच करेगा। वर्तमान एआई चैटबॉट आपके सवाल का संभावित जवाब इंटरनेट पर सर्च करते है और जो भी जानकारी मिलती है , उसको परोस देते हैं। लेकिन truthGPT ऐसा नहीं करेगा। truthGPT अपने जवाब को पहले खुद चेक करेगा। अगर इसमें कोई तथ्यात्मक गलतियां है तो उनसे सम्वन्धित अंश को जवाब से हटा देगा। truthGPT ऐसा कैसे करेगा, इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

FAQ

Truth GPT क्या है?

यह नया एआई चैटबॉट है, जिसका कॉन्सेप्ट एलन मस्क ने पेश किया है।

Truth GPT और chatGPT में क्या अंतर है?

ChatGPT का output इसके डॉटाबेस में उपलब्ध जानकारी पर आधारित होता है। Truth GPT का आउटपुट प्रामाणिक जानकारी पर आधारित होगा।

Truth GPT को कौनसी कम्पनी डेवेलप कर रही है ?

X.AI Corp

Truth GPT कब लांच होगा ?

अभी इसका सिर्फ कॉन्सेप्ट प्रस्तुत किया गया है। इसका निर्माण भी अभी शुरू नहीं हुआ है। लांचिंग की कोई निश्चित तारीख अभी तय नहीं हुयी है।

Truth GPT की घोषणा किसने की है ?

एलन मस्क (Ellon Musk)

Truth GPT से किसको खतरा है ?

TruthGPT से किसी को खतरा नहीं है। लेकिन ये chatGPT और गूगल एआई बार्ड (Google AI Bard) को चुनौती दे सकता है।

क्या Truth GPT ,ChatGPT से बेहतर है ?

जानकारी की प्रमाणिकता के मामले में Truth GPT बेहतर है।

क्या truth GPT फ्री में यूज कर सकते हैं?

लॉन्चिंग के बाद truth GPT फ्री में यूज कर सकते हैं।

You May Also Like

About the Author: The Indian Life

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉपीराइट कंटेंट :अगर आपको ये कॉन्टेंट पसंद है और आप इसको कॉपी करके सेव करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना मेल आई डी लिखकर दें.आपको कंटेंट मेल कर दिया जायेगा।