दक्षिण अफ्रीका टीम क्या इस बार विश्व कप 2023 में चोकर का तमगा हटा पायेगी ? ( Craving to Victory )

दक्षिण अफ्रीका टीम

दक्षिण अफ्रीकी टीम आज तक एक भी बार विश्व कप नहीं जीत पायी है। इसके पीछे खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस देश का भाग्य भी काफी हद ता जिम्मेदार रहा है। विश्व कप में पांच बार ऐसा मौक़ा आया है जब दक्षिण अफ्रीका टीम विश्व कप जीतते जीतते रह गई। इस बार विश्व कप में खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने जो 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। वो अपने देश को विश्व कप जिताने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। आइये जानते हैं इन 15 खिलाडियों के बारे में।

1. तेम्बा बावुमा ( दक्षिण अफ्रीका टीम कप्तान)

तेम्बा बबूमा दक्षिणअफ्रीका के कप्तान और दाहिने हाथ के मिडिल आर्डर के बल्लेबाज हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम

2. गेराल्ड कोएट्जी

गेराल्ड कोएट्जी दक्षिण अफ्रीका टीम में 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी हैं। अन्डर-19 विश्वकप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इन्होने नेशनल टीम में जगह बनायी है। इनका अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

3. क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लिए यह आखिरी विश्व कप है। उन्होंने एकदिवसीय मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

4. रीजा हेंड्रिक्स

रीजा हेंड्रिक्स दाएं हाथ के मध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम

5. मार्को जानसन

मार्को जॉनशन दक्षिण अफ्रीकी टीम में गेंदबाज हैं लेकिन इन्होने अपने कॅरियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के रूप में की थी। 23 वर्षीय जॉनशन ने अब तक सिर्फ 14 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम

6. हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीका टीम के विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर एकदिवसीय सीरीज में 83 गेंदों पर ताबड़तोड़ 174 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की विश्वस्तरीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम

7. सिसंदा मगला

सिसंदा मगला डेथ ओवर्स में जबरजस्त गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। डेल स्टेन के साथ इनकी जोड़ी काफी अच्छा रिजल्ट देती रही है। इनकी गेंदबाजी में यॉर्कर काफी खतरनाक होती है। इनको विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है लेकिन फिलहाल ये फिट नहीं है और अगर विश्व कप के शुरु होने तक फिट नहीं हो पाते हैं तो इनका नाम वापिस लिया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

8. केशव महाराज

केशव आत्मानंद महाराज 33 वर्षीय गेंदबाज हैं। इन्होने अब तक कुल 30 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसमें उनको 37 विकेट मिल चुके हैं। हर 32 गेंदों के बाद ये विकेट लेते हैं और इनका इकोनॉमी रेट 4.69 है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

9. एडेन मार्कराम

एडेन काइली मार्कराम वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका टीम की T20 टीम के कप्तान हैं। 2014 ICC अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड Cu जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी अंडर -19 क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी ।

दक्षिण अफ्रीका टीम

10. डेविड मिलर

डेविड एंड्रयू मिलर एक दक्षिण अफ्रीका टीम में माध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं। T20 और एकदिवसीय मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह एक आक्रामक बाएं हाथ के मध्य क्रम बल्लेबाज और एक सामयिक विकेट-कीपर है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

11. लुंगी एनगिडी

लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के कप्तान हैं। इनकी गेंदबाजी की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

12. एनरिक नॉर्टजे

150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति के साथ गेंदबाजी करने वाले नोर्त्जे किसी भी बल्लेबाजी को तहस नहस करने में सक्षम हैं। इनके खतरनाक बाउंसर का सामना करना किसी भी देश के बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है।

इसको भी पढ़ें :

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप 2023 के प्रमुख दावेदारों में से एक है भारतीय क्रिकेट टीम

दक्षिण अफ्रीका टीम

13. कैगिसो रबाडा

जसप्रित बुमराह और पैट कमिंस के साथ, कागिसो रबाडा इस पीढ़ी में दुनिया में सबसे अधिक खतरनाक और प्रतिभाशाली गति वाले गेंदबाजों के समूह में ही आते हैं। अब तक उनका जो परफॉर्मेंस रहा है उसके आधार पर किसी को भी ये शक नहीं होना चाहिए कि वो विश्व के महानतम गेंदबाजों में से एक हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम

14. तबरेज शम्सी

बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज दक्षिण अफ्रीका के स्पिन आक्रमण का डिपार्टमेंट सँभालते हैं। अपनी लेग स्पिन गेंदों से इन्होने बड़े बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है। भारतीय पिचों पर इनका प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।

दक्षिण अफ्रीका टीम

15. रासी वान डेर डुसेन

डुसेन स्वाभाविक रूप से एक हमलावर बल्लेबाज है और छोटे प्रारूपों को पसंद करता है, लेकिन अपनी अनुकूलता की भावना को देखते हुए, उन्होंने सबसे लंबे समय तक प्रारूप में अपने लिए एक नाम भी बनाया है। 2008 में अपना प्रथम श्रेणी की शुरुआत करने के बाद, वैन डेर डुसेन को उच्चतम स्तर पर खुद को स्थापित करने में काफी समय लगा।

दक्षिण अफ्रीका टीम

You May Also Like

About the Author: The Indian Life

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉपीराइट कंटेंट :अगर आपको ये कॉन्टेंट पसंद है और आप इसको कॉपी करके सेव करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना मेल आई डी लिखकर दें.आपको कंटेंट मेल कर दिया जायेगा।