साल 2023 के नोबेल पुरुस्कार विजेता (Nobel Prize Winners of Year 2023)

Nobel Prize Winners

इस लेख में हम आपको बताएँगे कि साल 2023 के नोबेल पुरुस्कार विजेता कौन कौन से हैं और उनको किस उपलब्धि के लिए यह पुरुस्कार प्रदान किया गया है। ये विजेता और इनकी उपलब्धियां किस प्रकार से विश्व को अपना योगदान दे रहीं है। इसके अलावा नोबेल पुरुस्कारों के बारे में कुछ सामान्य जानकारियां जैसे कि ये कब और क्यों शुरु किये गए। इनका उद्देश्य क्या है ? नोबेल पुरुस्कार कौन प्रदान करता है और इसमें नॉमिनेशन का क्या तरीका है ?

क्या मिलता है नोबेल पुरुस्कार में

नोबेल पुरुस्कार के विजेता को एक स्वर्ण पदक (मैडल ) एक प्रमाण पत्र और कुछ धनराशि पुरुस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है।

नोबेल स्वर्ण पदक

नोबेल पुरुस्कार में मिलने वाला स्वर्ण पदक 18 कैरेट सोने से बना हुआ होता है। साल 1980 से पहले यह शुद्ध 23 कैरेट सोने से बना हुआ और 200 ग्राम वजन का होता था। इसका व्यास 66 मिलीमीटर रहता है। वर्तमान में इस स्वर्ण पदक का वजन 175 ग्राम रहता है। अर्थशास्त्र के लिए मिलने वाले पदक का वजन 185 ग्राम निर्धारित है।

Nobel Medal

नोबेल पुरुस्कार के क्षेत्र

नोबेल पुरुस्कार अंतराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए कुल 6 विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है। ये 6 क्षेत्र हैं – भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान,अर्थशास्त्र ,शांति ,मेडिकल और साहित्य। एक क्षेत्र में अधिकतम तीन विजेताओं को चुना जा सकता है। एक से ज्यादा विजेता होने की स्थिति में पुरुस्कार की राशि को सभी विजेताओं में सामान रूप से बाँट दिया जाता है। सिर्फ नोबेल शांति पुरुस्कार में तीन से ज्यादा विजेता हो सकते हैं ,अगर यह पुरुस्कार किसी संगठन के लिए प्रदान किया जा रहा हो।

साल 2023 के नोबेल पुरुस्कार विजेता

साल 2023 में कुल 11 लोगों को नोबेल पुरुस्कार दिया गया है। भौतिकी और रसायन विज्ञान में तीन तीन और मेडिकल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो विजेताओं का चयन किया गया है। साहित्य में एक , अर्थशास्त्र में एक और विश्व शांति के लिए काम करने में एक विजेता को नोबेल पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

भौतिकी में नोबेल पुरुस्कार विजेता 2023

पियरे एगोस्टिनी , फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ और ऐनी एल’हुइलियर “प्रयोगात्मक तरीकों के लिए जो पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करते हैं”

नोबेल पुरुस्कार विजेता

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरुस्कार विजेता 2023

मौंगी जी. बावेंडी , लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी येकिमोव “क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए”

Theindianlife

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरुस्कार विजेता 2023

कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को “न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए, जिसने सीओवीआईडी ​​​​-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम किया”

नोबेल पुरुस्कार विजेता 2023

साहित्य में नोबेल पुरुस्कार विजेता 2023

जॉन फॉसे “अपने नवोन्मेषी नाटकों और गद्य के लिए जो अनकही को आवाज देते हैं”

नोबेल शांति पुरस्कार 2023

नर्गेस मोहम्मदी को “ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए”

नोबेल शांति पुरुस्कार विजेता 2023

अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023

क्लाउडिया गोल्डिन को “महिलाओं के श्रम बाज़ार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए”

इसको भी अवश्य पढ़ें :

ब्लॉग- लेखन -एक अच्छा ब्लॉग कैसे लिखें ?

नोबेल पुरुस्कार के लिए विजेताओं का चयन किस प्रकार से होता है ?

हर क्षेत्र में नोबेल पुरुस्कार विजेता के चयन की प्रोसेस लगभग एक समान है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन केवल योग्य व्यक्तियों द्वारा ही किया जा सकता है। नामांकित व्यक्तियों के नाम और नामांकन के बारे में अन्य जानकारी 50 साल बाद तक प्रकट नहीं की जा सकती।

नोबेल पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार योग्य व्यक्तियों द्वारा नामांकित हैं। जिन्हें नोबेल समिति से विचार के लिए नाम प्रस्तुत करने का निमंत्रण मिला है। अन्य व्यक्ति जो नामांकन के लिए योग्य हैं लेकिन उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है, वे भी नामांकन जमा कर सकते हैं। कोई भी स्वयं को नामांकित नहीं कर सकता।

nomination-process

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

नोबेल पुरुस्कारों में बारे में आधिकारिक जानकारी कहाँ रहती है।

नोबेल पुरुस्कारों के बारे में सारी जानकारी आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।

You May Also Like

About the Author: The Indian Life

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉपीराइट कंटेंट :अगर आपको ये कॉन्टेंट पसंद है और आप इसको कॉपी करके सेव करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना मेल आई डी लिखकर दें.आपको कंटेंट मेल कर दिया जायेगा।