Site icon The Indian Life

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: पाकिस्तान के पार,सोने पर गिरा नीरज चोपड़ा का भाला (Neeraj Chopra became 1st ever Indian World champion)

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

बुडापेस्ट में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को आज पहला स्वर्ण पदक मिल गया है। पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिलवाया।
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में इससे पहले भारत को कभी स्वर्ण पदक प्राप्त नहीं हुआ था। भारत को अब तक सिर्फ तीन पदक ही प्राप्त हुए हैं। इससे पहले एक रजत पदक स्वयं नीरज चोपड़ा ने ही जीता था। तीसरा पदक अंजू बॉबी जॉर्ज को लम्बी कूद में प्राप्त हुआ था।

इस बार विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता। भारत का चिर प्रतिद्वंदी पकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। पाकिस्तान के खिलाडी नदीम को रजत पदक मिला। प्रतियोगिता का कांस्य पदक तीसरे स्थान पर रहने वाले याकूब को मिला।याकूब चेक रिपब्लिक के खिलाड़ी हैं।

पहले राउंड में जूलियन बेबर से पिछड़ रहे थे नीरज

भारत के नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब नीरज चोपड़ा ने पहला भाला फेंका तो मैच रेफरी ने उसको फ़ाउल करार दे दिया। फ़ाउल हो जाने पर नीरज का एक प्रयास व्यर्थ हो गया। जर्मनी के जूलियन बेबर इस राउंड में प्रथम स्थान पर रहे थे। जूलियन द्वारा फेंका गया भाला 85.79 मीटर की दूरी पर गिरा था।

दूसरे राउंड में नीरज ने किया कमाल

दूसरे राउंड में नीरज ने भाला फेंकने के बाद उस तरफ देखा भी कि भाला कितने दूर जाकर गिरा है। सब लोग अन्य देशों के खिलाड़ी , मैच रेफरी और स्टेडियम में बैठे हुए दर्शक देखते ही रह गए। नीरज को पूरा भरोसा था कि ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और अन्य किसी देश का खिलाड़ी इसको पार नहीं कर सकता। मैदान के कर्मचारियों ने जब भाला गिरने के स्थान की दूरी नापी तो वो भी आश्चर्य चकित रह गए। नीरज चोपड़ा का भाला 88.17 मीटर दूर जाकर गिरा था। इसी की वजह से नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

पाकिस्तान की सारी कोशिशें बेकार गयीं

पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने काफी कोशिश की कि वो नीरज से आगे निकल पाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तीसरे राउंड में नदीम ने 87.82 मीटर की दूरी तक फेंका। ये नदीम का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ नदीम दूसरे नंबर पर आ गए। पांचवें राउंड में चेक रिपब्लिक के खिलाड़ी याकूब ने 86.67 मीटर का भाला फेंका और वो तीसरे नंबर पर पहुँच गए। इसी के साथ जर्मनी के जूलियन बेबर एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए।

पाकिस्तान के नदीम ने फिर भी कोशिश करना नहीं छोड़ा और चौथे राउंड में 87.15 मीटर का स्कोर किया फिर भी दूसरे नंबर पर रहे। पांचवें राउंड में नदीम को फॉउल करार दिया गया। छटवें राउंड में नदीम ने फिर से भरसक प्रयास किया। इस बार नदीम का भाला सिर्फ 81.86 मीटर की दूरी ही तय कर सका।

इसको भी देखें
इतिहास रच दिया आर प्रगनानन्द ने। बने शतरंज विश्व कप उपविजेता।
ICC ने बताया विश्व कप के वार्म-अप मैच कहाँ होंगे,आप भी जानिए।
राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार-2023 की घोषणा

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से तीन खिलाड़ी थे मैदान में

इस प्रतियोगिता में एक और बात पहली बार हुयी। इस बार भारत के कुल तीन खिलाड़ी भाला फेंक प्रतियोगिता के आखिरी राउंड तक पहुंचे थे। नीरज चोपड़ा के अलावा दो अन्य खिलाड़ी थे किशोर जेना और डी पी मनु। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। किशोर इस प्रतियोगिता में जूलियन बेबर के बाद पांचवे स्थान पर रहे। किशोर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.77 मीटर रहा। किशोर के बाद छटवें स्थान पर मनु थे , उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.11 मीटर था।

जब भारतीय तिरंगे झंडे के नीचे आया पाकिस्तान

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के दौरान एक अद्भुत घटना हुयी। हुआ कुछ यूँ कि मैच ख़त्म होने के बाद प्रथम स्थान पाने वाले नीरज और तीसरे स्थान पर रहे याकूब अपने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ पत्रकारों से फोटोशूट करवा रहे थे। उसी समय दुसरे स्थान पर रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम दूर से उनको देख रहे थे। उनके पास पाकिस्तान का झंडा नहीं था। उनको देखकर नीरज ने अपने पास बुलाया और कंधे पर हाथ रखकर फोटो शूट करवाया। उस समय नीरज और अरशद दोनों भारतीय तिरंगे झंडे के साथ थे।

सभी खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 भाला फेंक प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम कुछ इस प्रकार रहा।

स्थान खिलाड़ी देशस्कोर(मीटर)
1.नीरज चोपड़ाभारत 88.17
2.अरशद नदीमपाकिस्तान87.82
3.चेक रिपब्लिकयाकूब86.67
4.जर्मनीजूलियन बेबर85.79
5.किशोर जेनाभारत 84.77
6. मनु डी पीभारत 84.11
7.ओलिवर हेलेण्डरफिनलैंड83.38
8.एडिस माटुसेविसियसलिथुआनिया82.29
9.डेविड वेगनरपोलैंड80.75
10.इहाब अब्देलरहमानइजिप्ट80.64
11.एंड्रियन मार्डारेमोल्दोवा79.66
12.टिमोथी हरमनबेलारूस74.56
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 भाला फेंक प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 बारे में जानने योग्य कुछ मत्वपूर्ण तथ्य

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 कहाँ पर आयोजित हो रहा है ?

बुडापेस्ट (हँगरी)

विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कितने देश हिस्सा ले रहे हैं ?

कुल 46 देश इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

Exit mobile version