खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

बुधवार को आए नतीजों में उन्होंने 6825 वोट से शशि थरूर को हराया।

खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए।

नतीजों के साथ ही कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

खड़गे 26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार 1998 में वोटिंग हुई थी।

खड़गे की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।