Site icon The Indian Life

कौन हैं आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa) : A Brillient 18 year Chess Player of India

आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa)

इस लेख में आप पढ़ेंगे :

कौन हैं आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa)

आर. प्रग्गनानंद 18 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रांडमास्टर हैं। इनको प्रतिष्ठित अर्जुन पुरूस्कार भी राष्टपति जी के हाथों से प्राप्त हो चुका है। चेन्नई , तमिलनाडु निवासी प्राग कई शतरंज टूर्नामेंट जीत चुके हैं और विश्व के नंबर -1 शतरंज खिलाड़ी बनने वाले हैं। वर्तमान नंबर -१ शतरंज खिलाड़ी विश्व चैम्पियन मेग्नस कार्लसन को भी दो बार हरा चुके हैं।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सोमवार को सेमीफाइनल में टाई-ब्रेक के माध्यम से दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराकर अजरबैजान में फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के साथ फाइनल में जगह बनाई।


मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनके मेगा-फ़ाइनल से पहले, जानते हैं आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa) के बारे में :

आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa) का बचपन और प्रारम्भिक शिक्षा

रमेशबाबू प्रग्गनानंद का जन्म 10 अगस्त 2005 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।

प्रग्गनानंद ने चेन्नई के वेलाम्मल मैट्रिकुलेशन हाई सेकेंडरी स्कूल से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।

उनके पिता टीएनएससी बैंक में शाखा प्रबंधक के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां नागलक्ष्मी एक गृहिणी हैं। उनकी बहन आर वैशाली भी शतरंज खिलाड़ी हैं। इन्होने शतरंज खेलना भी अपनी बहन से सीखा है।

आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa) का शतरंज कैरियर

प्राग ने 5 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था। जानकारी के अनुसार, प्रग्गनानंद इस खेल के इतिहास में सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर हैं। उन्होंने 12 साल, 10 महीने और 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। प्राग ने तीन विश्व युवा खिताब जीते हैं: 2013 में U8, 2015 में U10, और U18 में.

इसको भी पढ़िए : एशिया कप 2023: भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुयी।

उन्होंने 2022 FIDE ओलंपियाड में भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक जीता, 2767 की प्रदर्शन रेटिंग के साथ तीसरे बोर्ड पर 6.5/9 स्कोर किया। बाद में 2022 में, उन्होंने एशियाई कॉन्टिनेंटल शतरंज चैंपियनशिप जीती। जुलाई 2023 में, प्रग्गनानंद ने पहली बार लाइव 2700 रेटिंग प्राप्त की। अपनी सेमीफाइनल जीत के बाद, प्रगनानंदा दिग्गज बॉबी फिशर और कार्ल के बाद तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए

जुलाई 2023 में, आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa) ने पहली बार लाइव 2700 रेटिंग प्राप्त की।

अपनी सेमीफाइनल जीत के बाद, प्रगनानंदा कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले दिग्गज बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

आनंद के बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बनकर, प्राग ने कार्लसन के लिए चुनौती तय करने के लिए 2024 में कैंडिडेट्स इवेंट में जगह पक्की कर ली।

विश्व कप का फाइनल कार्लसन और प्राग के बीच है।

आर. प्रग्गनानंद (R. Praggnanandhaa) को मिला अर्जुन पुरुस्कार 

शतरंज में अपनी उपलब्धियों के लिए प्रग्गनानंद को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान है। यह उन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने खेल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भारत के शतरंज खिलाड़ियों की सूची (Ranking of Indian Chess Players)

रैंकिंगनाम
1 विश्वनाथन आनन्द
2विजित गुजराती
3गुकेश डी
4अर्जुन एरीगेसी
5पेंटाला हरीकृष्णा
6आर प्रग्नानंदा
7निहाल सरीन
8एस. एल. नारायण
9एस. पी. सेतुरमन
10कृष्णन शशिकिरण
भारत के पुरुष शतरंज खिलाड़ियों की सूची
रैंकिंगनाम
1 कोनेरू हम्पी
2हरिका द्रोणावल्ली
3वैशाली रमेशबाबू
4सविता श्री बी
5तानिया सचदेव
6पदमिनी राउत
7भक्ति कुलकर्णी
8वन्तिका अग्रवाल
9दिव्या देशमुख
10 ईशा करावड़े
भारत के महिला शतरंज खिलाड़ियों की सूची

आर. प्रग्गनानंद कौन हैं?

आर. प्रग्गनानंद भारतीय युवा शतरंज खिलाडी है। जो सिर्फ 18 साल की आयु विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँच चुके हैं।

आर. प्रग्गनानंद की आयु कितनी है ?

18 साल

आर. प्रग्गनानंद भारत के किस राज्य से हैं ?

तमिलनाडु

आर. प्रग्गनानंद का जन्म कब हुआ है ?

10 अगस्त 2005 को

आर. प्रग्गनानंद किस खेल की वजह से प्रसिद्ध हैं ?

आर. प्रग्गनानंद भारतीय शतरंज खिलाडी है।

आर. प्रग्गनानंद का पूरा नाम क्या है?

रमेशबाबू प्रग्गनानंद

भारत में प्रग्नानंद की रैंकिंग क्या है?

भारत में प्रग्नानंद की रैंकिंग 6 है।

प्रग्नानंद की बहन की रैंकिंग क्या है?

प्रग्नानंद की बहन वैशाली रमेशबाबू की रैंकिंग 3 क्या है।

Exit mobile version